राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीलीबावड़ी (थानागाजी) में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र / छात्राओं(103) को जर्सी वितरण कार्यक्रम
आज दिनांक 17.12.2025 को स्थानीय विद्यालय में श्रीमान लालचन्द मीना, प्रधानाचार्य की माताजी श्रीमती जल्लो देवी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत समस्त बालक / बालिकाओं को जर्सी वितरण का कार्यक्रम किया गया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीलीबावड़ी के समस्त विद्यालय परिवार की ओर से श्रीमान प्रधानाचार्य जी का साफा बांधकर अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में श्री राजेश मीना विद्यालय भामाशाह,ग्रामीण एवम समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।
ज्ञात रहे की ये हर वर्ष जर्सी वितरण का कार्यक्रम करते रहते हैं । स्थानीय विद्यालय के साथ ही श्रीमती जल्लो देवी द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भूरियावाली में भी 15 विद्यार्थियों को जर्सी वितरण की गई ।
.jpeg)
.jpeg)

Comments
Post a Comment